ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल में 2 थानेदार का तबादला: मानिकपुर और SC/ST थाने की सौंपी गई...

अरवल में 2 थानेदार का तबादला: मानिकपुर और SC/ST थाने की सौंपी गई जिम्मेदारी

सुमित कुमार को मानिकपुर थाने का थानेदार बनाया गया है तो वही जुली कुमारी को SC/ST थाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। तबादले के बाद दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है।

10-May-2025 09:02 PM

By mritunjay

ARWAL- अरवल जिले में पुलिस प्रशासन में बदलाव के तहत मानिकपुर थाना और अनुसूचित जनजाति थाना के अध्यक्षों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एसपी डॉ. इमामुल हक मेगनूं ने जानकारी दी है।


उन्होंने बताया कि मानिकपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में सुमित कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति थाना की जिम्मेदारी जुली कुमारी को सौंपी गई है। एसपी डॉ. इमामुल हक मेगनूं ने बताया कि सुमित कुमार इससे पहले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) थाना के थाना अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।


 उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए अब उन्हें मानिकपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जुली कुमारी को अनुसूचित जनजाति थाना के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस तबादले के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने थानों में जिम्मेदारी संभाल ली है।