BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
18-May-2025 09:38 AM
By First Bihar
Arif Mohammad Khan : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को पटना में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान राज्य के विश्वविद्यालयों में बढ़ रही अनुशासनहीनता पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “विश्वविद्यालय ज्ञान का मंदिर है, यहां बमबाजी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने प्रशासन और कुलपतियों को चेताते हुए कहा कि इस तरह दुखद घटना हम बर्दास्त नही करेंगे |
राजधानी के बीआईए सभागार में विश्व संवाद केंद्र पटना द्वारा आयोजित ‘आद्य पत्रकार देवर्षि नारद स्मृति कार्यक्रम’ में राज्यपाल ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का विषय था— "राष्ट्रीय अस्मिता और समकालीन चुनौतियां"। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में संवाद की परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा, “हम शक्ति की भाषा समझते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करना भी जानते हैं।”
बीएन कॉलेज की घटना पर नाराजगी
हाल ही में पटना के बीएन कॉलेज में बमबाजी की घटना हुई थी, जिसने राज्यभर में हलचल मचा दी थी। इस पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे कृत्य शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करते हैं। उन्होंने इशारों में स्पष्ट कर दिया कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी, और जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
पत्रकारों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया: वरिष्ठ पत्रकार अनिल विभाकर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद पत्रकारिता शिखर सम्मान, विशाल कुमार (नवादा) को पं. केशवराम भट्ट पत्रकारिता सम्मान, छायाकार सचिन कुमार को बाबूराव पटेल रचना धर्मिता सम्मान मिला है |
यूनिवर्सिटी में राजनीति या अपराध नहीं चलेगा
राज्यपाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य के नामी विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति और हिंसा के मामले सामने आए हैं। यह स्पष्ट संदेश है कि राज्यपाल अब इन मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।