ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

BIHAR NEWS : दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, गोलीबारी और बमबाजी से दहला पूरा इलाका

बिहार के अररिया में भीषण डकैती हुई है। अपराधियों ने बम और गोली चलाकर तीन लोगों को जख्मी भी कर दिया।

06-Jan-2025 01:37 PM

By First Bihar

ARARIA : बिहार के अररिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां भीषण डकैती हुई है। अपराधियों ने बम और गोली चलाकर तीन लोगों को जख्मी भी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


दरअसल, अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा गांव में बीती देर रात को एक किराना दुकान में डकैतों ने तांडव मचाया है। 15 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने दुकानदार द्वारा विरोध करने पर गोलीबारी और बमबाजी की। जिसमें दुकानदार के बेटे के बांह में गोली लग गयी जबकि दो अन्य लोग बम के छर्रे से घायल हो गए है। सभी घायलों को पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार के घर से डकैतों ने एक लाख रुपये कैश की भी लूट कर ली है। वहीं घटना की सूचना पर अररिया एसपी और एएसपी भी दलबल के साथ देर रात को घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अररिया एसडीपीओ राम पुकार सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एफएसएल की टीम ने भी जांच की है। 


इधर, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि 15 की संख्या में पहुंचे लाठी डंडा व हथियार से लैस डकैत दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके साथ ही दुकान में लगे कंप्यूटर को भी तोड़ डाला। वहीं पीड़ित दुकानदार महेंद्र प्रसाद केशरी ने बताया कि घटना की सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई।