मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
13-Feb-2025 03:46 PM
By First Bihar
Train News : रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अहम खबर है। तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने अपने पुराने फैसले में बदलाव किया है। इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इससे रेल यात्री को अब इस रूट पर जाने के लिए अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले 15 नवंबर 2024 से इस रूट पर जिस ट्रेन कि हम बात करने वाले हैं उसका परिचालन ठप था।
दरअसल, तीन महीने के बाद आज से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हुआ। यह ट्रेन तकनीकी समस्याओं के कारण 15 नवंबर 2024 से रद्द थी। लिहाजा सीमांचल के यात्रियों और नेपाल के यात्रियों के लिए यह राहत की खबर है। इससे पहले इस ट्रेन का बार-बार रद्द होना यात्रियों के लिए समस्या बन गई थी।
जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से सिलीगुड़ी तक जाने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन संख्या 15723 का परिचालन तीन महीने बाद गुरुवार से शुरू हुई। जोगबनी से यह ट्रेन 12 एलएचबी कोच के साथ चली। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इससे पहले 15 नवंबर 2024 से लगातार पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे की ओर से जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन को कुहासा और अन्य तकनीकी कारणों से नोटिस निकालर रद्द कर दिया जा रहा रहा था। यह ट्रेन 15 नवंबर से लगातार रद्द थी,जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मालूम हो कि, जोगबनी से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित पूर्वाेत्तर राज्यों को जोड़ने वाली सीधी एकमात्र यही ट्रेन है। इस ट्रेन से न केवल अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिला के लोगों को सुविधा मिल रही है, बल्कि बड़ी संख्या में नेपाल के यात्री भी इस ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसके बावजूद जब से यह ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है, तब से ट्रेन चली कम और रद्द अधिक हुई है।