Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
13-Dec-2025 08:56 PM
By First Bihar
ARRAH: आरा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल में रेलवे पटना–आरा–दिल्ली मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही पटना से मुंबई के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दोनों ही ट्रेनों का आरा जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे भोजपुर जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
फिलहाल इस रूट पर पटना से गोमतीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, जिसका ठहराव आरा में है। इस ट्रेन में आरा से यात्रियों की बुकिंग भी अच्छी मानी जा रही है। अब स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
स्लीपर वंदे भारत में आधुनिक सुरक्षा और सुविधाएं
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा और आधुनिक तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें ‘कवच’ सिस्टम लगाया गया है, जो किसी भी संभावित हादसे की स्थिति में ट्रेन को अपने-आप रोक देता है। सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से लोकेशन, अगला स्टेशन, स्टॉपेज और अन्य जरूरी जानकारियां मिलती रहेंगी।
ट्रेन के दो कोचों को जोड़ने वाला गैंगवे पूरी तरह सील रहेगा, जिससे बाहर की धूल अंदर नहीं आएगी। इसके अलावा ऑटोमेटिक प्लग डोर लगाए गए हैं, जो ट्रेन चलने से 10 सेकेंड पहले अपने-आप बंद हो जाते हैं। इससे चोरी और छीना-झपटी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
लग्जरी इंटीरियर और तेज इंटरनेट की सुविधा
स्लीपर वंदे भारत का इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक और आरामदायक होगा। यात्रियों को लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ तेज रफ्तार इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा।
पटना–मुंबई वंदे भारत भी एक जनवरी से संभावित
रेलवे एक जनवरी से पटना–आरा–मुंबई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में भी जुटा है। इस ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस के बाद समयबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और नई समय-सारिणी में इसे शामिल किया जा रहा है। इस ट्रेन का भी आरा जंक्शन पर ठहराव होगा, जिससे बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत दो ट्रेनों के संचालन के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। जीएम स्तर से रिपोर्ट भेज दी गई है। अंतिम रूप से कौन-सा रूट तय होगा, यह रेल मंत्रालय से अधिकृत पत्र आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब आरा से दिल्ली और मुंबई के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा का नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है।