बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
18-Dec-2025 09:19 PM
By First Bihar
ARRAH: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी स्वर्गीय शिव लाल राम के 65 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर राम के रूप में हुई है। वह पेशे से मोची थे और अजीमाबाद बाजार में दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के समय वह सड़क पर मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ब्रह्मपुर गांव के समीप ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर अजीमाबाद बाजार में सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करीब साढ़े पांच घंटे तक जारी रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
सड़क जाम की सूचना पर अजीमाबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद संदेश प्रखंड की वीडियो अर्चना कुमारी और अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर श्याम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब साढ़े पांच घंटे बाद जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।