ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
21-Oct-2025 07:52 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर आरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम को हुई। जहां तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मच रही।
जानकारी के अनुसार मृतकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 5 खपटहां गांव के निवासी छोटक राम का 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं पीरो थाना क्षेत्र के गहबर टोला निवासी विनोद साह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। दोनों दोस्त थे और किसी काम से बाइक से निकले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


