ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की...

तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: आरा-छपरा फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों दोस्त किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला.

28-Mar-2026 07:31 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar News: बिहार के आरा-छपरा फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के पास एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। 


हादसे में संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी 22 वर्षीय संजू कुमार की मौत हो गई। वह पटना के फुलवारी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


वहीं, उसके दोस्त विकास कुमार (28 वर्ष), जो सारण (छपरा) जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नगरांव टोला का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोईलवर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक समेत कई अन्य वाहनों के शीशे तोड़ दिए और कुछ देर तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।