पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-Feb-2021 06:52 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI:- जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कूटी पर पति और दो बच्चे सवार थे । हादसे में पति बाल-बाल बच गए जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक के पास की है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौल निवासी धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि महिला अपने मायके आई हुई थी। जो पति और दो बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार होकर मेघौल स्थित अपने ससुराल जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर पड़ा। मृतका के पति धर्मेंद्र स्कूटी को चला रहे थे। स्कूटी गिरने के बाद पत्नी और बच्चे भी गिर पड़े। तभी विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने महिला को रौंद डाला। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।