ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल

Home / bihar / Patna News: पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरु, जानिए......

Patna News: पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरु, जानिए... किराया, समय और रूट

Patna News: राजधानी पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई को मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

31-Jul-2025 07:20 AM

By First Bihar

Patna News: राजधानी पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई को मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन अनारक्षित और स्लीपर श्रेणियों के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। रेलवे मंडल ने इसके परिचालन को लेकर बुधवार देर शाम तक तैयारियाँ पूरी कर लीं। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी का किराया ₹560 और जनरल श्रेणी का किराया ₹325 निर्धारित किया गया है। यात्रियों की भारी मांग के कारण 18 अगस्त तक स्लीपर श्रेणी की सभी सीटें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं, अब केवल वेटिंग टिकट ही उपलब्ध हैं।


ट्रेन संख्या 22361 राजेन्द्रनगर टर्मिनल से प्रतिदिन शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 22362 एक अगस्त से नई दिल्ली से प्रतिदिन शाम 7:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि मार्ग की औसत गति 57 किमी प्रति घंटा तय की गई है।


इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे हैं, जिनमें 11 जनरल, 8 स्लीपर, 1 पैंट्री कार, और 2 लगेज कम ब्रेक वैन शामिल हैं। प्रमुख ठहराव स्टेशनों में पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद शामिल हैं। यात्री सुविधा के दृष्टिकोण से इस ट्रेन को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, और एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था है, जिससे यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक बनाया गया है।


रेल मंत्रालय का उद्देश्य इस ट्रेन के माध्यम से आम यात्रियों को सुलभ, तेज़ और किफायती परिवहन उपलब्ध कराना है। ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए दिल्ली तक की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी। आने वाले समय में इस तरह की और ट्रेनों के परिचालन की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे देशभर में रेलवे का नेटवर्क और मज़बूत हो सके।