ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Home / bihar / Patna News: अलका लांबा का नीतीश सरकार पर हमला, बोलीं – "बिहार...

Patna News: अलका लांबा का नीतीश सरकार पर हमला, बोलीं – "बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, डबल इंजन सरकार को जाना होगा"

Patna News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पटना में नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और कोई भी सुरक्षित नहीं है।

12-Jul-2025 10:49 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार जी का स्वास्थ्य जिस तरह गिरता जा रहा है, उसी तरह बिहार की कानून व्यवस्था भी बुरी तरह गिर चुकी है।”


उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार में ना व्यापारी सुरक्षित हैं, ना नेता, ना महिलाएं और ना ही बच्चियां। राज्य में लगातार हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल है। अलका लांबा ने कहा, “यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अब इस सरकार को जाना होगा।”


अलका लांबा ने दिल्ली में हाल ही में हुए डबल मर्डर का ज़िक्र करते हुए कहा कि “दिल्ली हो या बिहार, दोनों जगह डबल इंजन की सरकारें हैं और दोनों जगह कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।” उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ही बिगड़ रहा है, तो राज्य प्रशासन और शासन व्यवस्था से कैसे उम्मीद की जा सकती है?


अलका लांबा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा वाटर पुनरीक्षण (water re-verification) पर दिए गए निर्देशों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या रुख अपनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि "चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।"


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में पटना की सड़कों पर चलकर ये संदेश दिया कि "देश कानून से चलता है, न कि किसी के दबाव से।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इसी विचारधारा पर काम कर रही है और बिहार में बदलाव की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।