ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / एयर इंडिया की महिला यात्री की ज्वेलरी गायब, दिल्ली से पटना पहुंचने पर...

एयर इंडिया की महिला यात्री की ज्वेलरी गायब, दिल्ली से पटना पहुंचने पर की कम्प्लेन

23-Mar-2021 08:19 AM

PATNA : एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंची महिला यात्री की ज्वेलरी हवाई सफर के दौरान ही गायब हो गई. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 415 से महिला यात्री संजू कुमारी सोमवार की रात पटना एयरपोर्ट पहुंची लेकिन उनके रजिस्टर्ड बैग से चार लाख के सोने और हीरे के गहने चोरी हो गए. संजू दिल्ली की एक निजी अस्पताल की लैब में काम करती है वह पटना की सिपारा की रहने वाली है और दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर पटना पहुंची थी.

पटना पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैगेज रिसीव किया तो उन्हें बैग कटा हुआ मिला. उन्हें शक हो गया जिसके बाद बैग को खोल कर उन्होंने चेकिंग की तो बैग में रखे गहने गायब थे. इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारियों से इसकी शिकायत की. सीआईएसएफ को भी इसकी जानकारी दी गई.

सीआईएसएफ ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की लेकिन इसमें कुछ भी नहीं दिखा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में महिला यात्री के बैंक के साथ छेड़छाड़ की संभावना हो सकती है. एयर इंडिया के अधिकारियों से पूछताछ की. शिकायत को दिल्ली भेज दिया है. एयरपोर्ट पर सोमवार की रात इस मामले के सामने आने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.