ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / काम संभालते ही एक्शन में आये प्रत्यय अमृत, NMCH पहुंचकर लिया जायजा

काम संभालते ही एक्शन में आये प्रत्यय अमृत, NMCH पहुंचकर लिया जायजा

28-Jul-2020 08:02 PM

By Badal

PATNA : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का कामकाज संभालते ही प्रत्यय अमृत एक्शन में नजर आए हैं। बिना देरी किए प्रत्यय अमृत आज पटना के एनएमसीएच पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एनएमसीएच को कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है लेकिन यहां से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली वाली तस्वीरें सामने आती रही हैं। सरकार की तरफ से जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रत्यय अमृत ने सबसे पहले एनएमसीएच पर फोकस किया है। 


प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत जब एनएमसीएच पहुंचे तो उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एनएमसीएच में प्रवेश करने के पहले उन्होंने पीपीई किट पहना और फिर कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में कई तरह की कमियां देखते हुए उन्होंने उसमें सुधार के निर्देश दिए हैं। प्रत्यय अमृत ने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से बातचीत की और उनका कोरोना जैसी महामारी से मुकाबले के लिए आभार भी जताया।।


प्रत्यय अमृत ने कहा है कि एनएमसीएच में लगातार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम है लेकिन कुछ खामियां है जिन्हें जल्द दूर कर ली जाएंगी।