BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
08-Jan-2022 09:01 AM
PATNA : पहली और दूसरी लहर के बाद कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर राजधानी पटना में ही देखने को मिल रहा है. पटना में जज से लेकर वकील और डॉक्टर से लेकर दूसरे मेडिकल स्टाफ तक लगातार संक्रमित मिल रहे हैं.
पटना में 20 डॉक्टरों को शुक्रवार के दिन पॉजिटिव पाया गया जबकि 6 जज और अलग-अलग न्यायालयों से जुड़े तकरीबन 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं. आचार्य किशोर कुणाल को भी कोरोना हो गया है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके बाद वह भी आइसोलेशन में चले गए हैं.
शुक्रवार को पटना में जो नए डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए उसमें आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ एन आर विश्वास समेत वहां के 5 डॉक्टर शामिल है. डॉ विश्वास के बेटे बहू और घरेलू स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं.
आपको बता दें कि डॉ विश्वास कोरोना से दूसरी दफे संक्रमित हुए हैं. आईजीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत गुहा तीसरी बार संक्रमित पाए गए हैं. उधर एनएमसीएच के 12 और डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं. यहां आठ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.
पटना सिटी स्थित महिला सुधार गृह में भी कोरोना वायरस फैला हुआ है. यहां 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पटना एम्स में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. एम्स में एडमिट मरीजों की संख्या अब 33 जा पहुंची है. दो ऐसे मरीज है जो ठीक होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज भी कर दिए गए.
पटना जिला के अंदर न्यायपालिका में भी कोरोनावायरस देखने को मिला है. शुक्रवार को 6 जज, दो वकील समेत 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पटना सदर और पटना सिटी अनुमंडल के न्यायालयों में जांच अभियान चलाया गया था और इसी दौरान पटना सदर सिविल कोर्ट में चार जज दो वकील 12 कर्मचारी एक पक्षकार और पटना सिटी कोर्ट में 7 कर्मचारी संक्रमित पाए गए.