रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’
21-Apr-2025 04:01 PM
By First Bihar
Accident News: बिहार के रानीगंज-अररिया मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो हुई है। यह घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। दरअसल, नारायणपुर गांव के पास एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में खरहट पंचायत के गीतवास गांव निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र चौधरी उर्फ नेता जी की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल अररिया में चल रहा है।
घायलों में रमेश साह उर्फ घोलतु, मिथुन कुमार, चालक उमा शंकर साह, संतोष पासवान, जितेंद्र कुमार साह आदि शामिल हैं। ये सभी खरहट पंचायत के निवासी हैं। हादसे के समय सभी लोग गीतवास गांव से सिकटी बरदाहा गांव विवाह समारोह में गए थे और विवाह संपन्न होने के बाद वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग विवाह के बाद वापस घर लौट रहे थे, जब नारायणपुर गांव के पास चालक को अचानक झपकी लग गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी की अगली सीट पर बैठे रामचंद्र चौधरी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रामचंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
बता दें कि, रामचंद्र चौधरी, जिन्हें लोग नेता जी के नाम से पुकारते थे, इलाके में काफी लोकप्रिय थे। वे जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे और अपनी राजनीतिक सक्रियता के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, और लोग उन्हें उनकी समाजिक सेवाओं और नेतृत्व के लिए हमेशा याद करेंगे।