ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / bihar / अब पटना के IGIMS में भी होगी कोरोना की जांच, RMRI के बाद...

अब पटना के IGIMS में भी होगी कोरोना की जांच, RMRI के बाद बिहार का बना दूसरा सेंटर

25-Mar-2020 06:04 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के आईजीआईएमएस में भी कोरोना की जांच शुरू हो गयी है। पटना के RMRI के बाद IGIMS बिहार का दूसरा कोरोना जांच सेंटर बन गया है। आईजीआईएमएस में जांच की शुरूआत होने के बाद अब कोरोना के जांच रिपोर्ट में तेजी आएगी। वहीं दरभंगा के DMCH में जांच केन्द्र खोलने की कवायद आखिरी दौर में पहुंच गयी है। 


 स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना के आईजीआईएमएस में भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गयी है। वहां जांच लैब ने विधिवत काम शुरू कर दिया है।उन्होनें बताया कि पटना के RMRI के बाद बिहार का ये दूसरा जांच केन्द्र है। वहीं उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि डीएमसीएच में जांच सेंटर खोलने की प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है। आज शाम या फिर कल तक वहां भी ये काम शुरू हो जाएगा।


वहीं संजय कुमार ने बताया कि कोरोना पर विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। कोरोना को ट्रैप करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। वहीं उन्होनें कहा कि पांच निजी मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है। सभी जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए गये हैं।