ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / अब पता चलेगा बिहार में ओमिक्रोन वैरिएंट के कितने मरीज हैं, 10 जनवरी...

अब पता चलेगा बिहार में ओमिक्रोन वैरिएंट के कितने मरीज हैं, 10 जनवरी को मिलेगी रिपोर्ट

09-Jan-2022 01:15 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच देश में ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि बिहार में ओमिक्रोन के कितने मामले हैं इसकी अभी कोई  जानकारी नहीं है. अभी कुछ दिन पहले पटना में ओमिक्रोन के एक मामले की पुष्टि के बाद सरकार ने जिनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट की शुरुआत की थी. इसके बाद कई मरीजों के ओमिक्रोन टेस्ट के लिए सैंपल लिए गये थे. 


अब इसकी रिपोर्ट मिलने वाली है. उसके बाद पता चल पायेगा कि बिहार में ओमिक्रोन के कितने केस है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिनोम सिक्वेंसिंग के 24 सैंपल की रिपोर्ट 10 जनवरी को मिलेगी. 


बता दें कि आईजीआईएमएस लैब में जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच की गई है. पहले एनसीडीसी दिल्ली सैंपल भेज रहे थे. तब 493 सैंपल में से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी. संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन 24 सैंपल के बाद फिर 96 सैंपल का दूसरा लॉट भेजा जाएगा. जिनोम सिक्वेंसिंग से ही पता चलेगा कि बिहार में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज कितने हैं.


बता दें कि बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है. शनिवार को राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. राज्य में शनिवार को कुल 4526 नए कोरोना से संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है.