ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Home / bihar / संकट बढ़ा तो सरकार का नया आदेश, जिला और अनुमंडल अस्पतालों में आइसोलेशन...

संकट बढ़ा तो सरकार का नया आदेश, जिला और अनुमंडल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनेगा

15-Apr-2021 08:00 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संकट को बढ़ता हुआ देख नीतीश सरकार भी अब जागी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला और अनुमंडलों में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए इन अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की सुविधा देने का निर्णय लिया है। 


राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी और जिला सिविल सर्जनों को जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में ऐसे वार्ड बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संक्रमितों के इलाज के लिए सभी जिला और अनुमंडल अस्पताल में आवश्यकता के अनुसार 10 से 30 बेड चिन्हित किये जायेंगे। राज्य में 36 जिला अस्पताल हैं जबकि 54 अनुमंडलीय अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं इलाज के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों में जो कोरोना जांच के दौरान संक्रमित पाए जाएंगे, उनको अलग रखकर इलाज की सुविधा दी जाएगी।


राज्य स्वास्थ समिति के सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पतालों में स्त्री रोग विभाग, मेडिसन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अलग से वार्ड और बेड चिन्हित किये जाएंगे।