Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
02-Mar-2021 08:46 AM
PATNA : बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत हो जाएगी . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में इलेक्ट्रिक बसों की आज से शुरुआत करेंगे. इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेनू देवी भी मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी परिवहन मंत्री शीला मंडल भी उपस्थित रहेंगी.
आज 12 इलेक्ट्रिक बसों के अलावा 15 लग्जरी, 25 डीलक्स, 30 सेमी डीलक्स सहित कुल 82 बसों के परिचालन की शुरुआत होगी. इस बारे में परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग के साथ लक्जरी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों को भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रवाना किया जाएगा.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित और अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए कुल 70 बसों का शुभारंभ किया जा रहा है. इसमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स और 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है.
इन बसों के परिचालन शुरु हो जाने से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी, पटना की कनेक्टिविटी हो जाएगी. जिला और प्रखंड मुख्यालय से राजधानी का सफर काफी आसान हो जाएगा. पटना नगर बस सेवा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरु हो जाएगा. इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन हेतु 09 मीटर के लंबाई वाले 15 इलेक्ट्रिक बस और 12 मीटर लंबाई के 10 इलेक्ट्रिक बसों की ओपेक्स माॅडल पर प्राप्त की जा रही है. वर्तमान में 12 बसें निगम को प्राप्त हो चुकी है. इन बसों का परिचालन पटना-राजगीर, पटना- मुजफ्फरपुर और पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा. बाकि की बसें 15 मार्च 2021 तक प्राप्त हो जाएगी.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के अनुसार सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी. बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है. इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट और 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं. प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी.
इलेक्ट्रिक बस की विशेषताएँ -
- एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 किलोमीटर चलेगी।
-पूर्णतः प्रदूषण मुक्त
-पूर्णतः वातानुकूलित
-सीसीटीवी कैमरा (दो बस के अंदर और एक बाहर)
- सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले
- पैनिक बटन फैसिलिटी
- बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा
- पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम
- स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
- इमरजेंसी बटन एवं एलार्म बेल
- पैनिक बटन
लग्जरी बस की विशेषताएं -
- पूर्णतः वातानुकूलित।
- टू बाय टू पुशबैक।
- सीसीटीवी।
- पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम।
- डिसप्ले बोर्ड।
- फायर फाइटिंग।
- इमरजेंसी गेट।
डीलक्स/सेमी डीलक्स की विशेताएं -
- पूर्णतः वातानुकूलित।
- टू बाय टू पुशबैक।
- सीसीटीवी।
- पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम।
- डिसप्ले बोर्ड।
- फायर फाइटिंग।