प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
16-Mar-2022 07:28 AM
PATNA : देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुद ऐलान करते हुए बताया कि देश में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि इस आयु वर्ग के बच्चों को 'बायोलॉजिकल-ई' द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स टीके की दो डोज़ दी जाएगी। इन दोनों के बीच 28 दिनों अंतराल ज़रूरी है।
पटना में भी इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। बुधवार को दो ही स्थानों गर्दनीबाग अस्पताल और गुरुनानक भवन में टीकाकरण की शुरुआत होगी। बच्चे को टीका के लिए परिचय पत्र या फिर आधार कार्ड लेकर जाना होगा। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर सभी केंद्रों पर शुरुआत कर दी जाएगी।
होली बाद स्कूलों में बच्चों को टीका देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। पटना में 12 साल से 14 साल तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 4.5 लाख है। इन्हें कोरवेवैक्स टीका पड़ेगा। इसे हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने तैयार किया है।
दरअसल, मौजूदा समय में देश में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को ही कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष 3 जनवरी से की गई थी। इसके पहले चरण में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है। लेकिन अब सरकार ने इससे आगे बढ़ाते हुए यानी इसके दूसरे चरण में 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना की टीका लगाने का निर्णय लिया है और बुधवार से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी।