पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
26-May-2020 08:45 AM
PATNA : बिहार में प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। सच ये भी है जैसे-जैसे बिहार में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं वैसे-वैसे बिहार में कोरोना मरीजों का संख्या में तेजी से इजाफा भी हो रहा है। सोमवार को कुल 28 जिलों में 163 कोरोना संक्रमित मिले थे। बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2737 हो गयी है। वहीं अब तक बिहार में 15 लाख प्रवासी आ चुके हैं। वहीं आज 108 ट्रेनों से लगभग पौने दो लाख प्रवासी बिहार पहुंचने वाले हैं।
आज दिल्ली से 11 ट्रेनों से 18,150 यात्री,महाराष्ट्र से 15 ट्रेनों से 24,750, गुजरात से 14 ट्रेनों से 23,100,पंजाब से 12 ट्रेनों से 19,800, यूपी से 7 ट्रेनों से 11,550 प्रवासी बिहार पहुंच रहे हैं।
राजस्थान से 5 ट्रेनों से 8,250, हरियाणा से 5 ट्रेनों से 8,250, कर्नाटक से 6 ट्रेनों से 9,900, , तमिलनाडु से 3 ट्रेनों से 4,950, आंधप्रदेश से 2 ट्रेनों से 3,300, तेलंगाना से आ रही 1 ट्रेन से 1,650 लोग बिहार पहुंचेंगे। वहीं स्पेशल 25 ट्रेनों से 41,250, दो राजधानी एक्सप्रेस से 2,000 लोग आयेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल के पांचों रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर देश के विभिन्न स्टेशनों से चलकर अब तक लगभग 1100 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं है। इनमें लगभग 15 लाख प्रवासी श्रमिकों को लाया गया है। रेलवे की तरफ से पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया सहित श्रमिक स्पेशल पहुंचने वाली सभी स्टेशनों पर खान-पान एवं पेयजल हर तरह की व्यवस्था की गयी है।