ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / bihar / आज भी लाखों प्रवासियों की वापसी, 104 ट्रेनों से एक लाख 70 हजार...

आज भी लाखों प्रवासियों की वापसी, 104 ट्रेनों से एक लाख 70 हजार लोग आएंगे बिहार

24-May-2020 07:18 AM

PATNA : आज रविवार को भी रिकॉर्ड तोड़ प्रवासियों की वापसी होने वाली है। बिहार में 104 ट्रेनों से तकरीबन एक लाख 70 हजार लोग आज पहुंचने वाले हैं। इसके पहले शनिवार को 115 ट्रेनों से लगभग एक लाख 88 लोग आए थे।


रविवार को आने वाली विशेष ट्रेनों में सबसे अधिक 24 ट्रेनें गुजरात और 18 महाराष्ट्र से आएंगी। गुजरात से 39 हजार 600 और महाराष्ट्र से 29 हजार 700 लोग आएंगे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से सात, दिल्ली और पंजाब से पांच-पांच, हरियाणा और राजस्थान से चार-चार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, दो तमिलनाडु, एक-एक ट्रेन केरल और नागालैंड से आएंगी। 


सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं और सभी पदाधिकारी और कर्मी पूरी मेहनत से इसमें लगे हुए हैं। उन्होनें कहा कि अभी प्रखंड क्वारेंटीन सेंटरों की संख्या राज्य में 13हजार 825 है। जहां पर नौ लाख 68हजार 171 लोग रह रहे हैं।