Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
09-Jun-2020 05:48 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संकट मंडराने के बाद आज पहली दफे नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के आमने सामने होंगे. तीन महीने बाद नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से रूबरू होंगे. कोरोना का संकट गहराने के बाद नीतीश कुछ चुनिंदा मंत्रियों को छोड़ कर बाकी सारे मंत्रियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में ही देख रहे थे.
नीतीश ने आज बुलायी कैबिनेट की ओपेन बैठक
दरअसल बिहार में पिछले मार्च की शुरूआत में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें नीतीश अपने मंत्रियों के साथ बैठे थे. इसके बाद सूबे में कोरोना का संकट मंडराने लगा. उसके बाद काफी दिनों तक कैबिनेट की बैठक नहीं हुई. लेकिन सरकार के जरूरी काम के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी थी. लिहाजा कोरोना संकट के बीच 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन इस बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संचालित किया गया. सभी मंत्रियों को अपने विभाग में सचिवों के चैंबर में बुलाया गया. वहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई. इसके बाद बिहार कैबिनेट की 6 बैठक इसी तरीके से हुई.
कैबिनेट कक्ष में नहीं होगी बैठक
आज नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट की ओपेन बैठक बुलायी है. यानि सारे मंत्री मुख्यमंत्री के साथ बैठेंगे. बिहार के मुख्य सचिवालय में कैबिनेट कक्ष है. कैबिनेट की बैठक अमूमन इसी कक्ष में होती आयी है. लेकिन आज होने वाली नीतीश कैबिनेट की बैठक कैबिनेट कक्ष में नहीं होगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक सीएम सचिवालय के संवाद कक्ष में शाम 7 बजे से ये बैठक बुलायी गयी है.
नीतीश बरतेंगे खास एहतिय़ात
सरकार के एक अधिकारी ने बताय़ा कि कैबिनेट की बैठक में खास एहतियात बरता जायेगा. मंत्रियों की कुर्सी तय होगी. उस पर उनका नाम अंकित होगा. सभी मंत्रियों की कुर्सी के बीच पर्याप्त दूरी होगी यानि फिजिकल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जायेगा. बैठक वाले कक्ष में प्रवेश के पहले सारे मंत्रियों के हाथों को सेनिटाइज किया जायेगा. इन एहतियातों के बीच ये बैठक होगी.