Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
04-Aug-2022 08:09 AM
PATNA : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपने देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जिन लोगों ने 2019 तक बीएड कर लिया है वे शिक्षक बहाली में शामिल हो पाएंगे। शिक्षा विभाग ने छठे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने से जुड़े आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए आदेश में छूटी नियोजन इकाइयों को नियोजन प्रक्रिया पूरी करने से जुड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 3 अगस्त से मेधा सूची प्रकाशित करने होने लगा था। अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ 26 अगस्त तक अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। जिन नगर निकायों में शिक्षा समिति का गठन नहीं किया गया है, वहां नगर आयुक्त या कार्यपालक पदाधिकारी के स्तर से मनोनीत जिला स्तरीय या अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी सदस्य होंगे, ताकि नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जिन एसटीईटी-2011 पास अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने 26 सितंबर 2019 तक बीएड की परीक्षा पास कर ली हो, वे इसमें शामिल हो सकेंगे। इन सभी से आवेदन मिलने के बाद मेधा सूची में उचित स्थान देते हुए 3 अगस्त 2022 से मेधा सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने इससे जुड़े आदेश जारी किए हैं, जिसमें सभी नगर निगम के आयुक्त, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सभी जिला परिषद, सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप-निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारीसमेत अन्य को लिखित आदेश जारी किया गया है। इसमें 28 जुलाई 2022 को विभाग के स्तर से जारी अधिसूचना में तय समय तालिका के अनुसार बहाली पूरी करने की बात की गई है।