पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
25-Oct-2025 06:38 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 19 अफसरों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चयन सूची वर्ष 2024 के अंतर्गत इन अधिकारियों को बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार के कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी जा रही है।
IAS में प्रमोशन पाने वाले 19 अफसरों की सूची
1. अरविंद कुमार
2. प्रमोद कुमार
3. विनय कुमार
4. अभय कुमार सिंह
5. राजीव कुमार सिंह
6. अमित कुमार
7. कुमारी सीमा
8. डॉ. महेन्द्र पाल
9. राशिद कलीम अंसारी
10. मोहम्मद मुमताज आलम
11. विजय कुमार
12. सुषांत कुमार
13. मनोज कुमार रजक
14. राम कुमार पोद्दार
15. राजेश परिमल
16. राज मोहन झा
17. राजीव रंजन प्रभाकर
18. धनंजय कुमार
19. राकेश कुमार
केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के परामर्श से की नियुक्ति
सूत्रों के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत किया गया है।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के परामर्श से रिक्त पदों के विरुद्ध इन अधिकारियों को IAS में शामिल किया है।
सभी चयनित अधिकारियों को प्रोबेशन अवधि पर रखा गया है, और वे अब बिहार कैडर के IAS अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
राज्य सरकार और केंद्र ने दी बधाई
बिहार सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने इस प्रमोशन पर सभी चयनित अफसरों को बधाई दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग तय की जाएगी।