ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

Home / big-news / फजीहत से बचने के लिए हुई विवेका पहलवान के गुर्गों की गिरफ्तारी, AK-47...

फजीहत से बचने के लिए हुई विवेका पहलवान के गुर्गों की गिरफ्तारी, AK-47 लहराने वाले चंदन और विक्की मोकामा की चाय दुकान पर मिल गए

10-Sep-2019 03:34 PM

By 13

PATNA: कुख्यात विवेका पहलवान के बेडरूम में बैठकर एके-47 लहराने वाले उसके गुर्गे चंदन और विक्की की गिरफ्तारी पुलिस ने बड़े ही आसान तरीके से कर ली है। एके-47 लहराए जाने के जिन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी करती रही आखिरकार वह उसे मोकामा की एक चाय दुकान पर मिल गए। https://youtu.be/6QL6y4dEU-w यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबरों के मुताबिक प्लास्टिक का एके-47 लहराने का दावा करने वाले चंदन और विक्की मोकामा के स्टेशन रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर इस बात का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस कब आएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।  हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि उसने छापेमारी कर चंदन और विक्की को गिरफ्तार किया है। विवेका के दोनों गुर्गो की गिरफ्तारी से पुलिस की फजीहत थोड़ी कम होगी लेकिन यह सवाल भी उठना लाजमी है कि आखिर अगर विक्की और चंदन इतने दिनों से मोकामा में ही थे तो फिर पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी थी?