ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रेप के दोषी को मिली 10 साल की सजा, कोर्ट रूम में जज के सामने उसने काट लिया अपना गला

MADHYA PRADESH : छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां ओमकार मेहरा नाम के युवक पर एक लड़की के साथ रेप करने का आरोप था. जिसके बाद ओमकार मेहरा को रेप केश में कोर्ट में पे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MADHYA PRADESH : छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां ओमकार मेहरा नाम के युवक पर एक लड़की के साथ रेप करने का आरोप था. जिसके बाद ओमकार मेहरा को रेप केश में कोर्ट में पेश होना पड़ा. कोर्ट में पेशी के दौरान जैसे ही जज ने ओमकार मेहरा को 10 साल की  सजा सुनाई वैसे ही युवक ने जज के सामने अदालत परिसर में चाकू निकलकर अपना गला काट लिया. आपको बता दें कि फेसबुक के जरिये ओमकार मेहरा की 3 साल पहले एक लड़की से दोस्ती हुए थी. दोस्ती कुछ सालों तक अच्छी चली. उसके बाद दोनों का आपस में अनबन होने लगा. जिसके बाद लड़की ने अपने दोस्त ओमकार मेहरा पर रेप का केस पुलिस थाने में दर्ज करवा दिया. 17 सितंबर को इस केस की सुनवाई थी. एडिशनल सेशन जज नोरिन निगम की अदालत ने ओमकार को रेप मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई. सजा का ऐलान होते ही युवक ने अदालत परिसर में जज के सामने ही चाकू से अपना गला काट लिया. जिसके बाद उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. दोषी ओमकार मेहरा के इस हरकत के बाद छतरपुर के एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी जमानत पर बाहर था. जिस कारण से वो चाकू अपने साथ ला सका. वही, आरोपी के पिता का कहना है कि उनके बेटे पर झूठा आरोप लगाया गया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता