ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की दामाद की पिटाई, ससुराल आये दोस्तों को भी जमकर पीटा

AURANGABAD : बिहार में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला अरवल जिले का है जहां गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर एक दामाद की जमकर धुनाई कर दी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
AURANGABAD : बिहार में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला अरवल जिले का है जहां गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर एक दामाद की जमकर धुनाई कर दी है. दामाद अपने दो दोस्तों के साथ ससुराल आया था. ग्रामीणों ने उनके गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के कुर्था थाना इलाके के धमौल गांव की है. जहां बच्चा चोरी की अफवाह में एक दामाद ही भीड़ के हत्थे चढ़ गया. बच्चा चोर गिरोह का सदस्‍य समझ कर ग्रामीणों ने दामाद सहित उसके दोस्तों को भी पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित दामाद अपने दोस्तों के साथ धमौल में ससुराल आया था. मिली जानकारी के मुताबिक गया जिला के अलीपुर थाना इलाके के टेकारी स्थित शादीपुर गांव के रहने वाले रामाशीष पासवान के बेटे धर्मेंद्र पासवान, चरित्र पासवान के बेटे पप्पू पासवान और प्रमोद कुमार के बेटे आकाश कुमार धमौल गांव में सुरेश पासवान के यहां गए हुए थे. मिली जानकारी के मुताबिक मछली मारने के लिए तीनों युवक नदी के किनारे बैठे थे. ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया. ग्रामीणों ने बच्चा चोर की अफवाह फैलाई इसके बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. तीनों युवकों पर लाठी-डंडे बरसने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची ने भीड़ के चंगुल से उन्हें छुड़ाया. तीनों युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि धमौल गांव में धर्मेंद्र पासवान के यहां एक शख्स का ससुराल था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता