ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार के CM, राज्यपाल का अजब खेल: देशरत्न राजेंद्र बाबू की जीवित पोती की मौत पर जारी कर दिया शोक संदेश

PATNA: बिहार में शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के सूचना तंत्र का हाल अजब है. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा के निधन की खबर देते हुए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार में शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं के सूचना तंत्र का हाल अजब है. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा के निधन की खबर देते हुए उनकी मौत उनकी मौत पर शोक संदेश जारी कर दिया. समाचार माध्यमों में डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर चलते देख उनके परिजन सकते में पड़ गये. भारी फजीहत के बाद सीएम कार्यालय और राजभवन ने अपने शोक संदेश पर खेद जताया. तारा सिन्हा के पति का आज हुआ निधन दरअसल देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती डॉ तारा सिन्हा के पति का आज निधन हो गया. उनके पति नेत्र चिकित्सक थे. संयोग से उनका भी नाम डॉ राजेंद्र सिन्हा ही था. लेकिन दिन में मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन ने डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर देते हुए शोक संदेश जारी कर दिया. समाचार माध्यमों में डॉ तारा सिन्हा की मौत की खबर चलने लगी. खबर देख राजेंद्र बाबू के परिजन सकते में पड़ गये. तब सीएम आवास और राजभवन को खबर भेजा गया कि तारा सिन्हा सकुशल हैं. लेकिन तब तक खबर फैल चुकी थी और भारी तादाद में लोग तारा सिन्हा के आवास पर पहुंच चुके थे. तारा सिन्हा फिलहाल महिला चरखा समिति की अध्यक्ष भी हैं. देखिये सीएम और राज्यपाल का शोक संदेश फजीहत के बाद राजभवन ने खेद जताया इस मसले पर भारी फजीहत के बाद राजभवन को खेद जताना पडा. राज्यपाल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी गलती पर खेद जताया. वहीं सीएम कार्यालय से भी नया शोक संदेश जारी किया गया.    
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता