ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बाढ़ से बेहाल बिहारी भाग रहे गोवा, बिहारी मजदूरों की रेला देख घबरायी गोवा सरकार, CM ने दिये जांच के आदेश

PANJI: बिहार में बाढ़ आने के बाद बड़ी तादाद में बिहारी घर छोड़ कर गोवा भाग रहे हैं. पटना से गोवा जाने वाली ट्रेन वास्को डा गामा एक्सप्रेस से उतर रहे बिहार मजदूरों के रेला से घबरायी गो

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PANJI: बिहार में बाढ़ आने के बाद बड़ी तादाद में बिहारी घर छोड़ कर गोवा भाग रहे हैं. पटना से गोवा जाने वाली ट्रेन वास्को डा गामा एक्सप्रेस से उतर रहे बिहार मजदूरों के रेला से घबरायी गोवा सरकार ने जांच के आदेश दे दिये हैं. ट्रेन के डब्बों में ठसमठस भर कर गोवा पहुंच रहे बिहारी मजदूरों की भीड़ देख गोवा के नेताओं के होश उड़ गये हैं. गोवा विधानसभा में आज ये मामला उठा, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिये हैं. https://www.youtube.com/watch?v=IiAoBU7LnGA बिहारियों का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, 22 जुलाई को पटना-वास्को डा गामा एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर जाते बिहारियों का वीडियो वायरल हुआ था. गोवा के थिविम रेलवे स्टेशन पर बिहारी मजदूरों का सैलाब दिख रहा था. इसके बाद आज गोवा विधानसभा में पूर्व मंत्री रोहन खौंते ने मामले को उठाया. उन्होंने आशंका जतायी कि गोवा पहुंच रहे बिहारियों से खतरा है. वे यहां मजदूर बन कर पहुंच रहे हैं. कुछ दिनों में वे यहीं बस जायेंगे और फिर वोट बैंक बन जायेंगे. उनके आने के बाद गोवा के स्थानीय नागरिकों को रोजगार मिलने में भी परेशानी होगी. क्योंकि बिहारी काफी सस्ते दर पर काम करने को तैयार रहेंगे. गोवा विधानसभा में रोहन खौंते के समर्थन में कई दूसरे विधायकों ने भी आवाज उठायी. गोवा के CM ने दिया जांच का आदेश विधानसभा में मामला उठने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसका जांच के आदेश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा है कि इतनी बड़ी तादाद में बिहारियों के पहुंचने के मकसद की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाये. रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी. बाढ़ से त्रस्त बिहार पहुंच रहे गोवा हालांकि देश के ज्यादातर हिस्सों में बिहारी मजदूरों की अच्छी खासी तादाद है. लेकिन गोवा में अब तक बिहारियों की बहुत ज्यादा संख्या नहीं थी. इस दफे बिहार में बाढ़ आने के बाद उनके गोवा पहुंचने का सिलसिला तेज हुआ है. पटना से हर शनिवार को खुलने वाली पटना-वास्को ट्रेन में जानवरों की तरह ठसमठस भर बिहार गोवा पलायन कर रहे हैं.  
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता