ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

AK-47 के साथ अनंत सिंह की गिरफ्तारी दिखाना चाहती है पुलिस, बाहुबली विधायक तक पहुंच गई है अंदरखाने की बात

PATNA : पुलिस से भागते फिर रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने फरारी के दौरान जारी किए गए अपने पहले दो वीडियो में यह कहा था कि वह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर कर देंगे। लेकिन गुरुवार की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पुलिस से भागते फिर रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने फरारी के दौरान जारी किए गए अपने पहले दो वीडियो में यह कहा था कि वह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर कर देंगे। लेकिन गुरुवार की रात अनंत सिंह ने अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए साफ कह दिया कि पुलिस की बजाय वह कोर्ट में सरेंडर करेंगे। दरअसल अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर करने के पीछे जो कारण गिनाए हैं वह बेहद चौंकाने वाला है। https://youtu.be/nOUHv1PlwhE सरेंडर में साजिश की आशंका अनंत सिंह ने आशंका जताई है कि अगर वह पुलिस के सामने सरेंडर करते हैं तो पुलिस उनकी गिरफ्तारी एके-47 के साथ दिखा सकती है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि ललन सिंह और नीरज कुमार ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची है। पुलिस इस बात का प्रयास कर रही है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी एके-47 के साथ दिखाई जाए। लिहाजा बाहुबली विधायक ने दो टूक कह दिया है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बजाय कोर्ट में सरेंडर करेंगे। 2 AK-47 किये गए अरेंज विधायक अनंत सिंह ने अपने वीडियो में आरोप लगाया है कि बाढ़ एनटीपीसी में बैठकर उनके खिलाफ जो साजिश रची गई उसकी हर जानकारी उन्हें मिल चुकी है। अनंत सिंह ने कहा है कि विरोधियों ने उन्हें फंसाने के लिए दो AK-47 हथियार का अरेंजमेंट भी कर रखा है। साजिश के तहत एक हथियार उनके लदमा स्थित गांव से बरामद दिखाया गया जबकि दूसरा हथियार उनकी गिरफ्तारी के साथ दिखाने की तैयारी है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता