ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

एयर होस्टेस ने राहुल गांधी से कहा: खड़े मत होइये, सीट पर ही बैठे रहें, प्लेन की 13वीं कतार में बैठकर पटना पहुंचे थे कांग्रेस अध्यक्ष

PATNA: पटना एयरपोर्ट पर कल दोपहर जब GO AIR  का विमान लैंड करने के लिए हवाई पट्टी पर पूरी तरह रूका भी नहीं था कि 13वीं कतार में बैठा एक यात्री उठ खड़ा हुआ. पीछे से एयर होस्टेस दौड़ती ह

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: पटना एयरपोर्ट पर कल दोपहर जब GO AIR  का विमान लैंड करने के लिए हवाई पट्टी पर पूरी तरह रूका भी नहीं था कि 13वीं कतार में बैठा एक यात्री उठ खड़ा हुआ. पीछे से एयर होस्टेस दौड़ती हुई आयी और बोली- गेट खुलने तक सीट पर ही बैठे रहें. उठ खड़ा हुआ यात्री फिर से अपनी सीट पर बैठ गया. बाद में जब प्लेन का गेट खुला तो भीड़ में लाइन लगकर वो यात्री भी बाहर उतरा. विमान में यात्रा कर रहे ढेर सारे यात्री इस पूरे वाकये पर हैरान थे. क्योंकि वो सीट नंबर 13A  पर बैठा वो यात्री कोई सामान्य आदमी नहीं था, वो देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी थे. राहुल के पटना यात्रा की कहानी कल GO AIR के जिस विमान से राहुल गांधी पटना पहुंचे थे उसमें ही उनके पास बैठे यात्री ने FIRST BIHAR JHARKHAND को ये कहानी सुनायी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी प्लेन की पहली-दूसरी कतार में नहीं बल्कि आपातकालीन गेट के पास सीट संख्या 13 A पर बैठे थे. सामने की कतार में SPG के दो गार्ड भी बैठे थे. प्लेन के टेक ऑफ से पहले एयर होस्टेस ने आकर उन्हें समझाया कि आपातकालीन गेट के पास बैठने वालों का क्या रोल होता है. गेट को कब और कैसे खोलना है. राहुल गांधी सब्र से सारी बातें सुनते रहे. हवाई यात्रा शुरू होने के बाद उनके लिए पहले पानी का बोटल आया और फिर चिकन सैंडविच के साथ एक कोल्ड ड्रिंक. फोटो खींचने पर भड़के राहुल आगे की सीट पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने उनकी तस्वीर लेनी चाही. राहुल ने तुरंत उन्हें रोका. SPG के गार्ड्स ने भी फोटो खींच रहे व्यक्ति को समझाया फिर किसी और ने फोटो या सेल्फी लेने की कोशिश नहीं की. पूरे रास्ते राहुल अपनी ही सोच में डूबे रहे. किसी सहयात्री से कोई बातचीत नहीं की. SPG के गार्ड्स भी अलग ही बैठे रहे. लाइन लगकर फ्लाइट से उतरे राहुल दिल्ली में तो राहुल गांधी प्लेन में पहुंचने वाले सबसे आखिरी यात्री थे लेकिन पटना में वे लाइन में फंस गये. प्लेन के लैंड करने के बाद उन्होंने सबसे पहले खड़े होकर पहले निकलने की कोशिश की. लेकिन एयर होस्टेस ने उन्हें बिठा दिया. जब प्लेन पूरी तरह रूका तब उनके आगे पीछे के ढेर सारे यात्री उठकर खड़े हो गये थे. उसी भीड़ में लाइन लग कर राहुल गांधी प्लेन से बाहर निकले. हां, रनवे पर ही दो गाड़ियां लगी थी. राहुल गांधी उस में एक पर बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हो गये.  
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता