BreakingबिहारRoad Accident: बिहार में चलती ऑटो में लगी आग, महिला की जलकर मौत; पूरा परिवार झुलसा
Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर स्थित बेरूआ गांव के पास एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन में सवार पूरा परिवार झुलस गया.











