ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या

Bihar Crime News: सहरसा के चांदनी चौक पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी। पत्थर से कुचलकर की गई हत्या। पुलिस शिनाख्त और सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।


घटना नगर निगम के वार्ड 34 में हुई, जहां पुलिस क्लब के समीप अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस पदाधिकारी बजरंगी कुमार, खुशबू कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष प्रतीत होती है और उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। युवक के कपड़ों और वेशभूषा से वह मजदूर प्रतीत होता है।


पुलिस ने हत्या के साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया है, जो घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।


रितेश की रिपोर्ट