ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

वर्ल्ड कप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा, भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार बना चैंपियन

DESK: ICC वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बन गया है। ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप चैंपियन बन

वर्ल्ड कप पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा, भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार बना चैंपियन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ICC वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बन गया है। ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया। ट्रेविस हेड ने शानदार 137 रनों की पारी खेली वही मार्नस लाबुसेन ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।


भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पहली बैटिंग कर 50 ओवर में 240 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट दिया। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारतीय फैंस को आज 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल की याद ताजा हो गयी। 20 साल पहले कंगारुओं ने जोहनसबर्ग में 125 रन से भारत को हराया था। 


बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाईनल मैच खेला गया। टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम इस दौरान 240 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट भारत ने दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 43 ओवर में ही 4 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया।