ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

Women's T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल जीतना होगा मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रहा है रिकॉर्ड

DESK: बीते 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। दोनों ग्रुपों में से 4 सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला हो गया है। ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ

Women's T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल जीतना होगा मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रहा है रिकॉर्ड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: बीते 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। दोनों ग्रुपों में से 4 सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला हो गया है। ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई तो वहीं ग्रुप 2 से भारत और इंग्लैड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच मुकाबला होगा। जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने- सामने होंगी। बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल 23 फरवरी यानि गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को खेला जाएगा।


दरअसल, 23 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए एक कड़ी चुनौती साबित होने वाला है। इस मुकाबले में टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर के मेजबानी में मैदान में उतरेंगी। वहीं अगर बात दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले की करें तो, अब तक दोनों टीमों ने 30 टी20 मैचों में एक दूसरे का सामना किया है। जिसमें से टीम इंडिया ने महज 7 मैच में ही जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की है।


दोनों टीमों में हुई मैचों में हार जीत के आकड़े को देखें तो भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। साथ ही टीम के सामने बड़ा सवाल यह भी है कि क्या टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने खराब रिकार्ड को बेहतर कर पाएगी। वहीं इस सीरीज की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने अब तक 4 मैच खेला हैं जिनमें से 3 मैचों में जीत हासिल की है और 1 मैच में इंग्लैंड से शिकस्त भी खाई है। साथ ही भारतीय महिला टीम ने पिछले तीन साल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो फाइनल भी गंवाए हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने भी अधिकतर मौके पर टीम को निराशा ही किया है। कुल मिलाकर 23 फरवरी को होने वाली मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

टैग्स