ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

वेस्टइंडीज दौरे के लिए BCCI ने किया इंडियन टीम का एलान, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की टेस्ट टीम में एंट्री

DESK : बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में इस सीजन के आईपीएल में विस्पोटक बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायक

 वेस्टइंडीज दौरे के लिए BCCI ने किया इंडियन टीम का एलान, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की टेस्ट टीम में एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में इस सीजन के आईपीएल में विस्पोटक बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे  को टेस्ट मैच के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है।


वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई के तरफ जो टेस्ट टीम का एलान किया गया है। उसमें रोहित शर्मा(कप्तान ) शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली,यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान ), के.एस. भरत, ईशान किशन, आर अश्वनी, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहमद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उदनादकत, नवदीप सैनी को जगह दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों ही खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रुतुराज का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में बेमिसाल रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज ने 16 मैचों में 147 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे।


वहीं, यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 625 रन जड़े थे। इसके साथ ही इन दिनों यशस्वी का बल्ला जमकर बोल रहा था, जिसके चलते उनको लगातार टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी। वहीं, टेस्ट टीम में लंबे समय बाद नवदीप सैनी की भी वापसी हुई है।


इधर, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने का इनाम अजिंक्य रहाणे को मिला है। रहाणे को फिर से टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त कर दिया गया है। रहाणे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की दोनों ही पारियों में शानदार प्रदर्शन किया था।