ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

वेस्टइंडीज दौरे पर 3 T20, 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, रोहित या रहाणे संभालेंगे कमान

DESK : टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए टीम का चयन होना बाकी है. उम्मीद ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : टीम इंडिया अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए टीम का चयन होना बाकी है. उम्मीद है कि सिलेक्शन कमिटी 17 या 18 जुलाई को मुंबई में बैठक करेगी. रिपोर्ट के मुता​बिक, लंबे समय से क्रिकेट खेलने के कारण इस दौरे पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और धोनी जैसे बड़े खिलाडियों को आराम दिया जा सकता है. भारत का वेस्टइंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा. अनुमान है कि कोहली को आराम देने की स्थिति में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा या अजिंक्य रहाणे को टीम का कमान सौंपा जा सकता है. वहीं, धोनी के टीम में नहीं रहने पर विकेट के पीछे रिषभ पंत या दिनेश कार्तिक को जिम्मेदारी दी जा सकती है. ऐसा भी माना जा रहा है कि कोहली दो टेस्ट मैचों से पहले टीम से जुड़ जाएंगे यानि कि कोहली वनडे टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का यह पहला दौरा होगा. विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से हार के बाद बाहर हुई भारतीय टीम से उनके फैंस बड़ी उम्मीदें हैं. कैरेबियाई दौरे पर पहले टी-20 सीरीज,फिर वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. India Tour of West Indies Full Schedule : Date Match Venue 3 अगस्त 1st T20 फ्लोरिडा 4 अगस्त  2nd T20 फ्लोरिडा 6 अगस्त  3rd T20 गुयाना 8 अगस्त 1st ODI गुयाना 11 अगस्त  2nd ODI त्रिनिदाद 14 अगस्त  3rd ODI त्रिनिदाद 22-26 अगस्त  1st Test एंटीगुआ 30 अगस्त-3 सितंबर 2nd Test जमैका
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता