ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

किताब पढ़ते हुए विराट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, ट्विटर पर फैंस ने लगाई जमकर क्लास

विराट कोहली के किताब पढ़ने पर मचा बवाल, ट्विटर पर फैंस ने लगाई क्लास किताब पढ़ते हुए विराट कोहली को कैमरे ने कैद कर लिया और जल्द ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. टीम इंडिया के कप्तान व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
विराट कोहली के किताब पढ़ने पर मचा बवाल, ट्विटर पर फैंस ने लगाई क्लास किताब पढ़ते हुए विराट कोहली को कैमरे ने कैद कर लिया और जल्द ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के बाहर इगो से जुड़ी एक किताब पढ़ते हुए नजर आए. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान किताब पढ़ते हुए विराट कोहली को कैमरे ने कैद कर लिया और उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर विराट की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यहां तक की विराट के फैन ने ट्विटर पर ये भी लिखा कि आजकल भारतीय क्रिकेट टीम में किताब पढ़ने का ट्रेंड चला है क्या. वही एक यूजर ने विराट का फोटो शेयर करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि किसी ने विराट को बिल्कुल सही किताब गिफ्ट की है. विराट कोहली को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया गया. इसकी एक वजह यह है कि कोहली को मैदान पर अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता