ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

टोक्यो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर पर किया कब्ज़ा

DESK : टोक्यो पैरालिंपिक के 11वें दिन भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. शूटिंग में एसएच-1 कैटेगिरी0 के 50 मीटर एयर पिस्टल में मनीष नरवाल ने गोल्ड और सिंह

टोक्यो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर पर किया कब्ज़ा
First Bihar
2 मिनट

DESK : टोक्यो पैरालिंपिक के 11वें दिन भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. शूटिंग में एसएच-1 कैटेगिरी0 के 50 मीटर एयर पिस्टल में मनीष नरवाल ने गोल्ड और सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. इनके अलावा बैडमिंटन में एसएल-4 में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज भी फाइनल में पहुंच गए हैं और उन्होंने भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है.

टोक्यो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर पर किया कब्ज़ा

बता दें कि 19 साल के शूटर मनीष नरवाल ने पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है. इसी इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारत के नाम रहा है. भारत के लिए सिल्वर मेडल पर सिंघराज अधाना ने कब्जा किया है. मनीष और सिंघराज के बीच गोल्ड मेडल की जबरदस्त फाइट हुई, जिसमें 19 साल के भारतीय शूटर ने बाजी मार ली. मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत को उसका तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है.

टोक्यो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर पर किया कब्ज़ा

P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएस-1 फाइनल में मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया. सिंहराज (216.7) दूसरे स्थान पर रहे. ये दोनों पैरा शूटर्स फरीदाबाद के हरने वाले हैं. क्वालिफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे, जबकि मनीष नरवाल (533) सातवें नंबर पर रहे थे.

टोक्यो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर पर किया कब्ज़ा


मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 15 पदक जीते हैं. भारत के खाते में अब 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हैं. यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे.