ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, धोनी को नहीं मिली जगह

DESK: BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी को टीम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नहीं मिली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से धर्मशाला में टी-20 सीरीज शुरू हो रही है. भारतीय टीम में कैप्टन विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी को जगह मिली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं, अन्य दो मैच मोहाली में 18 सितंबर और बेगलुरु में 22 सितंबर को खेले जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के सेलेक्शन से पहले ये कयास लगाये जा रहे थे कि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर टीम में खिलाड़ियों को चुना जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया से धोनी के नदारद होने पर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता