ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

टीम इंडिया को बड़ा झटका, मैच से पहले ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव

PATNA : क्रिकेट पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

टीम इंडिया को बड़ा झटका, मैच से पहले ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : क्रिकेट पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि पंत के अलावा एक और खिलाडी कोरोना से संक्रमित थे लेकिन कुछ ही दिनों में वे रिकवर भी हो गए. हालांकि पंत अभी भी संक्रमित हैं. जल्द ही उनका दोबारा टेस्ट कराया जाएगा.


बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद से ही टीम इंडिया ब्रेक पर चल रही है. जो दो प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से एक रिकवर भी हो गया है जबकि दूसरे प्लेयर ऋषभ पंत अभी भी संक्रमित हैं. सूत्रों के अनुसार, दोनों ही खिलाड़ियों को ठंड लगने, खांसी जैसे हल्के लक्षण हुए थे. लेकिन दोनों की ही हालत काबू में है. पॉजिटिव आने के बाद एक खिलाड़ी टेस्ट में नेगेटिव पाया गया है, जबकि दूसरे प्लेयर का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा. 18 जुलाई को आइसोलेशन में प्लेयर का दसवां दिन होगा.


सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट होगा, निगेटिव आने पर जल्द ही वह खिलाड़ी भी बाकी टीम के कैंप के साथ शामिल हो जाएगा. अगर टीम इंडिया के प्लान की बात करें तो सभी खिलाड़ी लंदन में इकट्ठा हो गए हैं, सभी अब डरहम जाएंगे. सिर्फ जो खिलाड़ी अभी पॉजिटिव है, वह नहीं जाएगा. बबल में शामिल होने से पहले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट भी किया गया है. 


जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों ने 3-4 दिन पहले ही वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली है. बीसीसीआई की ओर से चिट्ठी में खिलाड़ियों से कहा गया था कि कोई खिलाड़ी विबंलडन और यूरो देखने जाने से मना किया था. 

टैग्स