ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

T20 World Cup: हार्दिक की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 169 रनों का लक्ष्य

DESK : भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमी फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल तक पहुंचने के लिए दोनों टीमों को आज अग्निपरीक्षा से गुजरना है। भारत ने पहले बल्लेबाजी

T20 World Cup: हार्दिक की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 169 रनों का लक्ष्य
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमी फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल तक पहुंचने के लिए दोनों टीमों को आज अग्निपरीक्षा से गुजरना है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दे दिया है। आज विराट कोहली और हार्दिक पांडेया की बैटिंग कमाल की रही। वहीं, टीम इंडिया ने 5 विकेट भी गवांया है।



आपको बता दें, इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। आज की मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुई है। फिलहाल इंग्लैंड के पास 169 रन का टारगेट है। इंडिया और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। रोहित के सिपाहियों की टीम अपने ग्रुप में टॉप रहकर अंतिम चार में पहुंची है तो वहीं इंग्लैंड ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाया है। दोनों ही टीमों के लिए आज डु और डाई वाला मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम की फाइनल में एंट्री होगी और फिर 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा। 



दरअसल, कल यानी बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमी फाइनल मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम पाकिस्तान सीधा फाइनल में पहुंच गया। अब सबकी नज़रें आज इंडिया और इंग्लैंड के बीच हो रहे सेमीफाइनल पर टिकी हुई है। फिलहाल टीम इंडिया की परफॉरमेंस कमाल की रही है। 

टैग्स