ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीPetrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारी

श्रीलंका के खिलाफ कल मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी होंगे शामिल

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के नव वर्ष की शुरूआत टी-20 मैच से होने जा रही है। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे मुंबई में खेला जाएगा। यह पूरा सीरीज तीन मैचों का होने वाला है, ज

श्रीलंका के खिलाफ कल मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के नव वर्ष की शुरूआत टी-20 मैच से होने जा रही है। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे मुंबई में खेला जाएगा। यह पूरा सीरीज तीन मैचों का होने वाला है, जिसमें पहला मैच कल खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी का बागडोर धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांडया संभालेंगे।


बता दें कि, इस टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के फेमस खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल को शामिल नहीं किया गया है, इनलोगों को इस पूरे सीरीज में आराम दिया गया है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि, आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इन फेमस खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और युवा खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है। इसके साथ ही युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंडया को भारत का उभरता हुआ टी- 20 स्टार के रूप में देखा जा रहा है। 


बात करें कल के मैच के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन का तो शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और उमरान मलिक को शामिल किया जा सकता है। वैसे तो इस मैच में ऋषभ पंत को भी खेलना था, लेकिन उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद अभी वो अस्पताल में भर्ती हैं और मैदान में उनकी वापसी कब होगी यह सवाल अभी भी बना हुआ है। 


बता दें कि, ऋषव पंत की गैर मौजूदगी में टीम में संजू सैमसन को शामिल कर उनसे विकेट कीपिंग करवाई जा सकती है या फिर सिर्फ ईशान किशन के साथ ही टीम मैदान में उतर सकती है। पिछले दिनों ईशान किशन जिस तरह के फॉर्म में दिखें हैं उससे इनका इस मैच में खेलना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही मैच में शुभमन गिल और ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से ओपनिंग कर सकते है। वहीं मिडिल ऑर्डर के लिए सूर्यकुमार यादव, कप्तान हार्दिक पांड्या और ऑल राउंडर दीपक हुड्डा को उतारा जा सकता है।

टैग्स

संबंधित खबरें