ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

राहत मिलने के बाद श्रीसंत ने जाहिर किया विश, 100 टेस्ट विकेट हासिल करना है मकसद

DESK: स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन झेल रहे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को राहत मिलने के बाद उनका बड़ा बयान सामने आया है. श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा भारतीय टीम में मौका मि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन झेल रहे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को राहत मिलने के बाद उनका बड़ा बयान सामने आया है. श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा भारतीय टीम में मौका मिलता है तो उनकी कोशिश टेस्ट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने की होगी. प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंथ ने कहा, ‘जो मैंने आज सुना उस बात से मैं काफी खुश हूं. मैं अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की. उनकी दुआ कबूल हो गई है. मैं अब 36 साल का हूं और अगले साल 37 साल का हो जाऊंगा. मेरे अभी टेस्ट में 87 विकेट हैं और मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने करियर का अंत 100 टेस्ट विकेटों के साथ करूं. मैं आश्वस्त हूं कि मैं भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकता हूं. मैं हमेशा से विराट कोहली की कप्तानी में खेलना चाहता था.’ आपको बता दें कि बीसीसीआई के लोकपाल ने श्रीसंत के बैन की अवधि घटाकर सात साल कर दी है. लोकपाल ने श्रीसंत पर फैसला सुप्रीम कोर्ट के दिए गए आदेश के बाद दिया है. अदालत ने श्रीसंत की सजा तय करने का आदेश दिया था. श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आजावीन प्रतिबंध लगाया गया था. बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने उनके आजावीन प्रतिबंध को हटाने के आदेश मंगलवार को दिए, जिसमें बताया गया कि श्रीसंत पर प्रतिबंध 13 सितंबर 2020 तक रहेगा.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता