ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

भोजपुरी स्टार सपना गिल को मिली बेल, बाहर आते ही पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज कराया केस

DESK: बीते दिनों से चल रही पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच की लड़ाई थम नहीं रही है। दोनों के बीच की लड़ाई हर रोज नया मोड़ ले रहा है। सपना गिल को मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट ने दस हजार र

भोजपुरी स्टार सपना गिल को मिली बेल, बाहर आते ही पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज कराया केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बीते दिनों से चल रही पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच की लड़ाई थम नहीं रही है। दोनों के बीच की लड़ाई हर रोज नया मोड़ ले रहा है। सपना गिल को मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट ने दस हजार रुपए के निजी मुचकले पर जमानत दे दी है। रिहाई मिलने के बाद सपना ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। साथ ही सपना ने भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनपर कई धाराएं भी लगाई हैं। जिसके बाद अब इस मामले में पृथ्वी शॉ फंसते नजर आ रहे हैं। 


दरअसल, बीते कई दिनों से पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। सेल्फी लेने के दौरान क्रिकेटर के साथ की गई बदसलूकी, उनके कार पर हमला करने के को लेकर सपना गिल सहीत 8 लोगों पर आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने रिमांड पर ले लिया था। रिमांड के खत्म होने पर मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद अंधेरी के कोर्ट में सपना गिल ने जमानत की अर्जी दी। जिसे कोर्ट ने 10 हजार के जुर्माने लगा कर स्वीकार कर लिया है। 


वहीं, अब रिहा होने के बाद सापना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई धाराएं लगा कर FIR दर्ज कराई है। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर धारा 34, धारा 120 , धारा 146, धारा 148, धारा 149, धारा 323, धारा 324, धारा 351, धारा 354, धारा 509 के तहत केस दर्ज कराई है। जिसके बाद से अब पृथ्वी शॉ इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। 

टैग्स