ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रोहित-अश्विन को मौका नहीं देने पर विराट कोहली पर उठे थे सवाल, कोहली ने ये दिया जवाब

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें पता है कि टेस्ट मैच के लिए चुनी गई प्लेइंग इलेवन पर गंभीर चर्चा हो सकती है, लेकिन सभी फैसले ‘टीम के हितों को ध्यान में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें पता है कि टेस्ट मैच के लिए चुनी गई प्लेइंग इलेवन पर गंभीर चर्चा हो सकती है, लेकिन सभी फैसले ‘टीम के हितों को ध्यान में रख कर’ किए जाते हैं. भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 318 रन से जीत दर्ज की. इस मैच के लिए टीम में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा को जगह नहीं दिए पर काफी चर्चा हुई थी. पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इसे ‘आश्चर्यचकित करने वाला’ फैसला बताया था. टीम में जगह पाने वाले इकलौते स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपनी उपयोगिता साबित की. जडेजा पहली पारी में अर्धशतक बनाने के बाद दो विकेट चटकाकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम सब चर्चा करके तय करते हैं कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या होगा. अंतिम 11 पर हमेशा चर्चा हो सकती है लेकिन लोगों को पता है कि यह टीम के हित में है.’ अनुभवी रोहित शर्मा की जगह युवा हनुमा विहारी को टीम में जगह देने का कोहली का फैसला भी सही रहा. कोहली ने कहा, ‘विहारी को इसलिए जगह मिली क्योंकि यह टीम संयोजन के लिए जरूरी था. कई बार ओवर रेट को पूरा करने के लिए कामचलाऊ गेंदबाज की जरूरत होती है.’ सीमित ओवरों के क्रिकेट की तरह टेस्ट में जसप्रीत बुमराह अपनी फॉर्म और फिटनेस के शीर्ष पर थे, जिसके लिए कप्तान ने उनकी प्रशंसा की.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता