ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, MRI की रिपोर्ट भी आई, जानिए.. ताजा हेल्थ अपडेट

DESK: उत्तराखंड के हरिद्वार में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे क्रिकेटर ऋषभ पंत के हेल्थ से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत

ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, MRI की रिपोर्ट भी आई, जानिए.. ताजा हेल्थ अपडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तराखंड के हरिद्वार में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे क्रिकेटर ऋषभ पंत के हेल्थ से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक पंत के चेहरे के कुछ हिस्से पर प्लास्टिक सर्जरी की गई है, जबकि उनकी MRI रिपोर्ट सामान्य आई हैं। शुक्रवार की सुबह रुड़की जाने के दौरान पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वे घायल हो गए थे।


बता दें कि शुक्रवार की शाम को पंत के दिमाग और रीढ़ का MRI किया गया। सबसे बड़ी राहत की बात है कि पंत की MRI रिपोर्ट सामान्य आई है। उनके ब्रेन और रीढ़ की हड्डी में किसी भी तरह की चोट नहीं है।  इस हादसे में उनके शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें जरूर आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पंत के चेहरे की चोट समेत पीठ और अन्य हिस्सों पर बने घावों को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी की है।


इससे पहले BCCI ने एक बयान जारी कर बताया था कि माथे और पीठ की चोट के अलावा स्टार विकेटकीपर के दाएं घुटने का लिगामेंट फट गया था। इसके अलावा उनके टखने और पंजे में भी चोट लगी थी। इसके साथ ही BCCI ने बताया था कि अधिकारी और उनकी मेडिकल टीम मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है और भारतीय विकेटकीपर के सर्वश्रेष्ठ इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

टैग्स