ब्रेकिंग
दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारदाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

राइफल शूटिंग कंपटीशन में देवांश प्रिय ने जीता रजत पदक, कोसी के लाल ने लहराया परचम

SAHARSA: सहरसा के लाल देवांश प्रिय ने एक बार फिर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया है। देवांश प्रिय ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दिल्ली में आयोज

राइफल शूटिंग कंपटीशन में देवांश प्रिय ने जीता रजत पदक, कोसी के लाल ने लहराया परचम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के लाल देवांश प्रिय ने एक बार फिर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया है। देवांश प्रिय ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय 2023 प्रतियोगिता में 50 मीटर 3पी इवेंट में देवांश ने रजत पदक हासिल किया है। 


देश भर के शीर्ष 77 विश्वविद्यालयों ने विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। जिसमें प्रतिभाशाली और समर्पित ओलंपिक स्तर के एथलीट शामिल हुए। 50 मीटर 3 स्थिति, 25 मीटर रैपिड, ट्रैप जैसी कई प्रतियोगिताओं में देवांश ने भाग लिया। कड़ी मेहनत से देवांश ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।


अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी सफलता के अलावा टीम ने खेलो इंडिया गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। जो इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया गेम्स देश के सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में से एक है, जो देश भर के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ लाता है।


बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुर में आयोजित नेशनल 50 मीटर थ्री पी एवं प्रोन साइड राइफल शूटिंग प्रतियोगिता को देवांश ने  क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद देवांश प्रिय का चयन अब नेशनल रेनाउंड शूटर के रूप में हो चुका है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए देवांश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 


केरल के तिरुवनंतपुरम में बीते 20 नवंबर से नेशनल शूटिंग शुरू हुई थी। इसमें 20 नवंबर को 50 मीटर 3 पी एवं 8 दिसम्बर को 50 मीटर प्रोन इवेंट में देवांश ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं देवांश प्रिय के दादा लक्षमण प्रसाद सिंह, डॉक्टर भारत भूषण सिंह, चाचा दयानाथ सिंह, पिता बी एन सिंह पप्पन और माता स्वेता सिंह बेटे की इस सफलता से काफी खुश हैं। परिजनों का कहना है कि कोसी वासियों का प्यार और आशीर्वाद ही है कि कोशी का बेटा नेशलन स्तर पर राईफल शूटिंग में अपना परचम लहराया है। लोग आशीर्वाद दें कि देवांश कोसी ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता