ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता, जापानी खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया

DESK: भारतीय स्टार शटलर पी वी सिंधु ने आज इतिहास रच दिया. वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. सिंधु ये चै

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: भारतीय स्टार शटलर पी वी सिंधु ने आज इतिहास रच दिया. वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जापानी खिलाड़ी ओकुहारा को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. सिंधु ये चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं. सिंधू ने जीता अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब पी वी सिंधु ओलिंपिक्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मेगा इवेंट के फाइनल में अब तक जगह बनायी थी. लेकिन इनमें से किसी को जीत नहीं पायीं थी. आज उन्होंने इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की ओकुहारा को सीधे सेटों में हराया. सिंधु ने 21-7, 21-7 से आसानी से जीत हासिल कर करियर का सबसे बड़ा खिताब जीत लिया. सिंधु की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. https://twitter.com/narendramodi/status/1165612987614400513 सेमीफाइनल में चीन की चेन यु फाई को हराया था सिंधु ने शनिवार को ऑल इंग्लैंड चैंपियन चेन यु फेइ पर सीधे गेम जीत हासिल की थी. इसके साथ ही वे जीत से लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी थीं. लेकिन पहले के दोनों फाइनल में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता